{"_id":"6a74cf14a47ab038cd00709a","slug":"ten-new-members-joined-the-general-zorawar-singh-ex-servicemen-welfare-committee-in-jhandutta-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165003-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति से जुड़े दस नए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति से जुड़े दस नए सदस्य
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित सैनिक कल्याण समिति की बैठक में नए सदस्यों को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासिक बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण और संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति झंडूता की मासिक बैठक बिट्टू मैरिज पैलेस में समिति के अध्यक्ष कैप्टन हरबंस लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान अध्यक्ष कैप्टन हरबंस लाल ने समिति की ओर से किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, अनुशासन और सेवा भावना का लाभ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर मिलना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में 10 नए सदस्यों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नायब सूबेदार जगदीश राम शर्मा, नायब सूबेदार राजेश शर्मा, सूबेदार मेजर किशोरी लाल चंदेल, सूबेदार केहर चंदेल, नायब सूबेदार सुरेश चंदेल, नायब सूबेदार जयदीप ठाकुर, नायब सूबेदार लखवीर ठाकुर, कैप्टन पवन जम्वाल, कैप्टन राम किशन ठाकुर और नायब सूबेदार शैलेंद्र कुमार ठाकुर शामिल हैं।
अध्यक्ष कैप्टन हरबंस लाल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना से समिति को नई मजबूती मिलेगी तथा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण, उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान, युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को समिति से जोड़ने और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर राम लाल ठाकुर, सूबेदार मेजर मदन सिंह ठाकुर, कैप्टन राकेश कुमार, सूबेदार रामपाल शर्मा, सूबेदार मेजर रमेश चंद, हवलदार महाजन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।