सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal A live worm was found in a chocolate bar in the Nauni area of Bilaspur

हिमाचल: बिलासपुर के नौणी क्षेत्र में चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा, अंडे भी दे रखे थे; मई 2026 तक थी वैधता

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Feb 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर से जिंदा कीड़ा और अंडे निकलने से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर उसकी वैधता मई 2026 दर्शाई गई है और उसकी कोड संख्या भी है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal A live worm was found in a chocolate bar in the Nauni area of Bilaspur
चॉकलेट दिखाता शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले के नौणी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर से जिंदा कीड़ा और अंडे निकलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। परिवार का कहना है कि वो मामले को लेकर कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

Trending Videos


बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी के गांव मंडी मानवा के निवासी और भाखड़ा विस्थापित सभा के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल ने बताया कि उन्होंने स्थानीय बाजार से बच्चों के लिए पांच रुपये वाली चॉकलेट खरीदी। जब उन्होंने घर जाकर छोटे बच्चे शिवा को खिलाने के लिए चॉकलेट का रैपर खोला, तो वह दंग रह गए। रमेश चंद के अनुसार चॉकलेट के अंदर एक जिंदा कीड़ा रेंग रहा था और उसने चॉकलेट पर अंडे भी छोड़ रखे थे। राहत की बात यह रही कि बच्चे के मुंह में चॉकलेट डालने से पहले ही उनकी नजर इस पर पड़ गई। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि बच्चा इसे खा लेता, तो वह किसी घातक बीमारी का शिकार हो सकता था या उसकी जान को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर उसकी वैधता मई 2026 दर्शाई गई है और उसकी कोड संख्या भी है। पूरी तरह वैध होने के बावजूद उत्पाद के अंदर इस तरह की गंदगी मिलना कंपनी की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करता है। रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने प्रभावित चॉकलेट को सुरक्षित रख लिया है और अब इसका कानूनी रूप से सैंपल करवाया जाएगा। उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग महेश कश्यप ने बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो वह इसकी जांच करेंगे और उक्त चॉकलेट का सैंपल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed