सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Players are sweating it out to make it to the senior cricket team

Bilaspur News: सीनियर क्रिकेट टीम में जगह बनाने को खिलाड़ी बहा रहे पसीना

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 08 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Players are sweating it out to make it to the senior cricket team
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया में संभावित 23 खिलाड़ियों का किया गया चयन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की सीनियर क्रिकेट टीम में चयन को लेकर रविवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले भर से आए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान कुल 23 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में आर्यव्रत शर्मा, दिग्विजय रांगी, सचित शर्मा, आदित्य कटारिया, पारस परिहार, रित्विक, तुषार, ऋषभ, पियूष, सुमेर सिंह, रिषित ठाकुर, राहुल कुमार, प्रहलाद सिंह, अनिकेत, तनवीर, संकेत, सक्षम दत्ता, मन्नत, दीपांशु झा, करण, अपराजित, आर्यन और प्रशांत रघु शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में महेंद्र चंदेल संयोजक रहे, जबकि चयनकर्ताओं की भूमिका में आशीष कपिल, जितेंद्र ठाकुर, विशाल रतवान और प्रिंस गौतम मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित किया जाएगा। बिलासपुर की सीनियर टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को ऊना में कुल्लू की टीम के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed