सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water sports training camp concludes at Gobind Sagar Lake

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 08 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water sports training camp concludes at Gobind Sagar Lake
विज्ञापन
हिमाचल के खिलाड़ियों को दिया गया निशुल्क प्रशिक्षण
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से हिमाचल गोबिंद सागर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में चौथे चरण के 10 दिवसीय निशुल्क वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हो गया। समापन समारोह में लाडली फाउंडेशन की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सारिका सूद एवं वंदना चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर, जिला महासचिव हेमराज ठाकुर और टेक्निकल डायरेक्टर इशान अख्तर ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर रेलु राम ठाकुर द्वारा हिमाचल के खिलाड़ियों को अकादमी में निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सारिका सूद और वंदना चंदेल ने कहा कि हिमाचल गोबिंद सागर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी देश की पहली ऐसी अकादमी है, जहां युवाओं को निशुल्क वॉटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। अकादमी के अंतर्गत खिलाड़ियों को स्विमिंग, ड्रैगन बोट और कयाकिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अकादमी के डायरेक्टर सराज अख्तर ने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का पांचवां चरण 15 फरवरी से आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed