सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Migrant woman murdered in Kosarian Bilaspur husband and two brothers-in-law absconding

Himachal News: बिलासपुर के कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या, पति व दो देवर फरार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में प्रवासी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोपी पति और दो देवर फरार हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Migrant woman murdered in Kosarian Bilaspur husband and two brothers-in-law absconding
टैंक के अंदर से शव निकालते हुए पुलिस व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान गुड़िया देवी (36) पत्नी गोविंद राम के रूप में हुई है। शव घर के साथ बने टैंक के अंदर बंद अवस्था में बरामद किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या कर उसके पति और दो देवर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र इंद्र देव अपनी पत्नी गुड़िया देवी तथा अपने दोनों भाइयों बंसी चौहान व गुड्डू के साथ गांव कोसरियां में रामलाल निवासी कोसरियां के मकान में किराए पर रह रहा था।

Trending Videos


सभी मूल रूप से गांव नोडिया लोहारसी, डाकघर लोहारसी, थाना पांकी नोहडिया, जिला पलामू (झारखंड) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सोमवार को स्थानीय लोगों को मकान से दुर्गंध आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान घर के साथ बने टैंक के अंदर से गुड़िया देवी का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से गोविंद राम और उसके दोनों भाई फरार बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने मिलकर महिला की हत्या की और शव को छिपाने के लिए टैंक में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, थाना प्रभारी सदर मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम व पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका का भाई सुखवीर चौहान निवासी तसव्व अखाड़ा, जिला पलामू (झारखंड), जो वर्तमान में झंडूता में रहता है, भी मौके पर मौजूद रहा। उसने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed