सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News Junior resident doctor missing from AIIMS Bilaspur

हिमाचल प्रदेश: 'जीना नहीं चाहता' लिखकर लापता हुआ एम्स का डॉक्टर, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, बाद में सुरक्षित मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Feb 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर से एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर लापता हो गया। वहीं, सुसाइड नोट भी मिला जिसके बाद पूरे प्रबंधन की सांसें अटकी रहीं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Himachal News Junior resident doctor missing from AIIMS Bilaspur
एम्स बिलासपुर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

एम्स बिलासपुर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब संस्थान के एक विभाग में कार्यरत एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। डॉक्टर ने जाने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त करने और न ढूंढने की बात लिखी थी। इस घटना के बाद पूरी रात पुलिस और एम्स प्रशासन की सांसें अटकी रहीं, लेकिन बाद में डॉक्टर के सुरक्षित घर पहुंचने की खबर से राहत मिली।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार पानीपत के उक्त जेआर ने एम्स में हाल ही में ड्यूटी ज्वाइन की थी। गायब होने से पहले उन्होंने एक नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था मैं अब और जीना नहीं चाहता हूं और मैं यहां से जा रहा हूं। मुझे ढूंढने की कोशिश न की जाए। सनसनी तब और बढ़ गई, जब पता चला कि डॉक्टर अपना मोबाइल फोन और अन्य सभी निजी सामान भी अस्पताल परिसर में ही छोड़ गया था। डॉक्टर के अचानक गायब होने और सुसाइड नोट मिलने की सूचना मिलते ही एम्स प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम और एम्स सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए। पूरी रात अस्पताल के कोने-कोने में और बाहर सड़क पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच में डॉक्टर सुबह करीब 8:30 बजे अस्पताल के गेट से बाहर सड़क की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी लेकर निकला था। सूचना मिलते ही डॉक्टर के माता-पिता भी देर रात पानीपत से बिलासपुर पहुंच गए थे और पुलिस के साथ मिलकर अपने बेटे की तलाश करते रहे। इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि उक्त जेआर पहले से ही मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहे थे। पूरी रात चली सघन तलाश के बाद सोमवार सुबह राहत भरी खबर आई।
 

जेआर के माता-पिता को पता चला कि उनका बेटा घर पहुंच गया है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। हालांकि जेआर सुरक्षित मिल गया है, लेकिन एम्स प्रशासन ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि जब डॉक्टर वापस आएगा, तो सबसे पहले उसका विस्तृत साइकेट्रिक इवैल्यूएशन (मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन) करवाया जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि उसे आगे ड्यूटी पर रखा जाना कितना सुरक्षित है। फिलहाल, किसी विभागीय कार्रवाई के बजाय डॉक्टर के मानसिक उपचार और काउंसलिंग पर ध्यान दिया जा रहा है।

एम्स के जेआर के सुसाइड नोट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम एम्स पहुंची। एम्स प्रबंधन के साथ टीम ने रातभर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन सुबह पता चला कि डॉक्टर सुरक्षित घर पहुंच गया है। उसके माता-पिता पुलिस के साथ ही थे, जब यह सूचना मिली। वह सुरक्षित है।- संदीप धवल,एसपी बिलासपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed