सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Pradesh: OPD Closed at AIIMS Bilaspur on Buddha Purnima; Emergency Services to Continue

हिमाचल प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर एम्स बिलासपुर में ओपीडी बंद, आपात सेवाएं रहेंगी जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 29 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

एम्स बिलासपुर ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई 2026 (शुक्रवार) को संस्थान में गजेटेड अवकाश घोषित किया है। इस दौरान नियमित ओपीडी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे चालू रहेंगी, जिससे गंभीर व आपात स्थिति वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Pradesh: OPD Closed at AIIMS Bilaspur on Buddha Purnima; Emergency Services to Continue
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई 2026 (शुक्रवार) को संस्थान में गजेटेड अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, उक्त दिन संस्थान की नियमित ओपीडी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस दिन के लिए निर्धारित या प्रस्तावित अपनी ओपीडी विजिट को स्थगित कर किसी अन्य उपयुक्त तिथि पर पुनर्निर्धारित करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Trending Videos


हालांकि, संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे चालू रहेंगी, जिससे गंभीर व आपात स्थिति वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संस्थान के रजिस्ट्रार डॉक्टर राकेश कुमार सिंह की ओर से जारी इस सूचना में लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed