{"_id":"69f0bf07acfea05c680bb4a1","slug":"inspection-of-school-by-dc-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158865-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: उपायुक्त ने नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: उपायुक्त ने नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण
विज्ञापन
बिलासपुर कन्या पाठशाला में निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्त बच्चों से संवाद करते। स्रोत: डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्यार्थियों से किया संवाद, प्रबंधन को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिले में 3 मई को होगी नीट की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 3 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मंगलवार को कन्या पाठशाला स्कूल बिलासपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में स्कूल को सीबीएसई बोर्ड के तहत को-एजुकेशन संस्थान बनाए जाने के बाद आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया और छोटी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए अलग से शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय परिसर में चहारदीवारी लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद भी किया और उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के महत्व से भी अवगत करवाया।
उपायुक्त ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण, चहारदीवारी, भवन मरम्मत तथा व्हाइट वॉशिंग के कार्यों के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत को-एजुकेशन व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य सुविधाओं को लेकर संतोषजनक स्थिति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X