{"_id":"69f0be71d43e5e080e087332","slug":"toll-free-no-for-fire-safety-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158848-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आग की घटनाओं से निपटने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आग की घटनाओं से निपटने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
1800-180-1916 नंबर पर तुरंत मिलेगी मदद
डीडीएमए की अपील, सूखे पत्ते जलाने, सिगरेट फेंकने व अधबुझी आग छोड़ने से बचें
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गर्मी के मौसम में बढ़ते अग्निकांड के खतरे को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रदेश में आग की घटनाओं से निपटने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-1916 जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आग की घटना की सूचना तुरंत इस नंबर पर दें, ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।
जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि सूखा मौसम और तेज हवाएं आग फैलने की घटनाओं को बढ़ा देती हैं। ऐसे में आम लोगों की थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि सूखे पत्तों या कृषि अवशेषों को न जलाएं, खासकर हवा चलने के दौरान। पिकनिक या अन्य गतिविधियों के दौरान जलाए गए अलाव या कैंप फायर को पूरी तरह बुझाकर ही स्थल छोड़ें। इसके अलावा जलती सिगरेट या बीड़ी के टुकड़े जंगल या सूखी घास में न फेंकें। डीडीएमए ने यह भी कहा है कि आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर को मोबाइल में सेव रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि सतर्कता और जिम्मेदारी से ही आग की घटनाओं को रोका जा सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X