सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nss unit in school

Bilaspur News: बैहल स्कूल को एनएसएस हाफ यूनिट की मंजूरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
nss unit in school
विज्ञापन
विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के मिलेंगे नए अवसर
Trending Videos





संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहल को लंबे समय के प्रयासों के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की हाफ यूनिट की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। एनएसएस के माध्यम से अब विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि में पूर्व प्रवक्ता (अंग्रेजी) जोगिंदर सिंह के योगदान की विशेष सराहना की है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एनएसएस यूनिट की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किए।
बताते चलें कि प्रधानाचार्य केवल कृष्ण के कार्यभार संभालने के बाद इस प्रक्रिया को नई दिशा और गति मिली। उनके मार्गदर्शन और प्रशासनिक प्रयासों से इस लक्ष्य को प्राप्त करना संभव हो पाया। टीजीटी मेडिकल नवदीप चंद की भूमिका भी इस प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मात्र दो दिनों के भीतर इस यूनिट की स्वीकृति सुनिश्चित करवाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस सफलता में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजपाल सहित सभी सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed