{"_id":"6a734369330540098d0acd1c","slug":"members-of-association-elected-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164985-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला शतरंज संघ की डॉ. प्रियंका शर्मा को मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला शतरंज संघ की डॉ. प्रियंका शर्मा को मिली कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, जसबीर सिंह दोबारा महासचिव बने
-प्रकाश चंद आचार्य बने मुख्य कार्यकारी अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शतरंज संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। डॉ. प्रियंका शर्मा को संघ का नया प्रधान चुना गया, जबकि जसबीर सिंह को लगातार दूसरी बार महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं निवर्तमान प्रधान प्रकाश चंद आचार्य को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया।
चुनाव प्रक्रिया से पहले प्रकाश चंद आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव संपन्न कराए गए। दिनेश कुमार को उप प्रधान, शुकदेव को कोषाध्यक्ष, घुमारवीं के कुलदीप सिंह को सह सचिव, जोगिंद्र महाजन को कानूनी सलाहकार तथा मोहम्मद अकरम को ऑडिटर चुना गया। चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी अधिवक्ता मदन राणा ने निभाई। प्रदेश शतरंज संघ की ओर से सुंदरनगर के राजकुमार शर्मा और जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक में शिवपाल गर्ग, श्री नयना देवी जी से उपेंद्र शर्मा व कर्मचंद, गौरव टंडन, झंडूता से जीवन दास व अनुराग चंदेल, घुमारवीं से अनिल कुमार और सदर से हरजिंदर सिंह और पंकज कुमार ने भाग लिया।