फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NSS Camp Starts at Dalash School

Bilaspur News: दलाश स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, 36 स्वयंसेवी लेंगे भाग

Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
NSS Camp Starts at Dalash School
दलाश (कुल्लू)।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में विद्यालय के 36 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में दलाश बेउंगल पंचायत के बीडीसी सदस्य देव राज चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मुख्य अतिथि देव राज चौहान ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए समाज सेवा, अनुशासन, आपसी सहयोग और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र पाल, प्रवक्ता गणित, और कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौशल, प्रवक्ता इतिहास, सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें डीईपी सुशील कुमार, प्रवक्ता अंग्रेजी बलकृष्ण, कला अध्यापक महेंद्र सिंह और वीटी (आईटीईएस) बलवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed