{"_id":"6a73262fc7eb22d3ee054821","slug":"one-died-in-road-accident-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164957-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुल से नीचे खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुल से नीचे खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई से टैंकर में पानी भरकर लौट रहे थे, सरयाली खड्ड पुल पर हादसा
घायलों का बड़सर अस्पताल में चल रहा उपचार, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई/गेहड़वीं (बिलासपुर)। शाहतलाई क्षेत्र में बुधवार को पानी का टैंकर ले जा रहा एक ट्रैक्टर पुल से खड्ड में गिर गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तलाई को सूचना मिली कि सरयाली खड्ड पुल के नीचे एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ट्रैक्टर में चालक सहित तीन लोग सवार थे। शाहतलाई से टैंकर में पानी भरकर अपने क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर सरयाली खड्ड पुल पर पहुंचा चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पुल से सीधे नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया। रणजीत सिंह पुत्र अनंत राम निवासी गांव वलू डाकघर सठवीं जिला हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक सुनील कुमार निवासी घुमारपुर और गुलजार निवासी वार्ड-7 सेऊ तलाई घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार बड़सर अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कोट
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस थाना तलाई में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घायलों का बड़सर अस्पताल में उपचार चल रहा है।