{"_id":"6aa301c36b57b2abbe0f702f","slug":"two-teacher-posts-vacant-at-kulwadi-school-classes-being-managed-by-temporary-teachers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167420-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुलवाड़ी स्कूल में दो शिक्षक पद खाली, अस्थायी अध्यापकों के सहारे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुलवाड़ी स्कूल में दो शिक्षक पद खाली, अस्थायी अध्यापकों के सहारे पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 से 30 विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई, नाल्टी स्कूल से शिक्षक भेजने पर वहां की कक्षाएं भी हो रहीं प्रभावित
ग्रामीणों ने स्थायी अध्यापक की नियुक्ति की उठाई उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बम्म (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत मैहरी काथला के कुलवाड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षकों के दो पद लंबे समय से रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल अस्थायी व्यवस्था के तहत नाल्टी स्कूल से शिक्षक भेजकर शिक्षण कार्य चलाया जा रहा है। इससे नाल्टी स्कूल की कक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
हिमाचल प्रदेश की नई शिक्षा नीति के तहत कुलवाड़ी प्राथमिक पाठशाला नाल्टी स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत आती है। कुलवाड़ी स्कूल में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नाल्टी स्कूल से अस्थायी तौर पर शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। इससे कुलवाड़ी के विद्यार्थियों की पढ़ाई तो किसी तरह जारी है, लेकिन नाल्टी स्कूल में भी शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
कुलवाड़ी स्कूल में वर्तमान में करीब 25 से 30 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए ग्रामीणों ने स्कूल में दो स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पद रिक्त होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इससे अभिभावक भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और सरकार से मांग की है कि कुलवाड़ी प्राथमिक पाठशाला में रिक्त दोनों शिक्षक पदों को जल्द भरा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो अभिभावक बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिल करवाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाल्टी की प्रधानाचार्य प्रकाशो देवी ने बताया कि कुलवाड़ी स्कूल में नाल्टी से अस्थायी तौर पर शिक्षक भेजकर व्यवस्था चलाई जा रही है।