{"_id":"6a70bb3ab6253aedc30b13a1","slug":"block-development-officers-rajeshwar-bhatia-and-kulwant-singh-promoted-to-has-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया और कुलवंत सिंह एचएएस में पदोन्नत, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया और कुलवंत सिंह एचएएस में पदोन्नत, अधिसूचना जारी
Mon, 03 Aug 2026 09:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:31 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने दो खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) में पदोन्नत किया है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) में पदोन्नत किया है। सरकार ने राजेश्वर भाटिया और कुलवंत सिंह को नियमित आधार पर एचएएस में नियुक्ति एवं पदोन्नति देने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों की पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श के बाद की गई है।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एचएएस में पदोन्नत किया गया है। अधिसूचना के अनुसार राजेश्वर भाटिया और कुलवंत सिंह को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-18 में नियुक्त किया गया है। इस स्तर पर वेतनमान 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन