{"_id":"6a70bde3ad92cc412c09ab8d","slug":"hpbose-the-application-deadline-for-the-10th-and-12th-special-opportunity-exams-has-been-set-and-forms-will-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: 10वीं और 12वीं की विशेष अवसर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि तय, ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: 10वीं और 12वीं की विशेष अवसर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि तय, ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म
Mon, 03 Aug 2026 09:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:42 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2026 की मैट्रिक और जमा दो (12वीं) की वार्षिक परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के लिए विशेष अवसर परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2026 की मैट्रिक और जमा दो (12वीं) की वार्षिक परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के लिए विशेष अवसर परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थी बिना किसी विलंब शुल्क के 6 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 1,000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 10 अगस्त तक आवेदन का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस विशेष अवसर के तहत मैट्रिक के 222 और जमा दो के 154 पात्र अभ्यर्थी अपने संबंधित विद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यथासंभव नजदीकी परीक्षा केंद्र ही आवंटित किए जाएंगे, ताकि उन्हें परीक्षा देने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और विद्यालयों के संपर्क में रहने का आग्रह किया है। साथ ही, स्कूल प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र छात्रों के आवेदन समय पर सुनिश्चित कराएं। उन्होंने दोहराया कि बोर्ड विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न्यायसंगत और समयबद्ध अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन