{"_id":"6a873a8126b4f936190d2905","slug":"a-cleanliness-drive-was-launched-to-clean-up-dalhousie-specifically-targeting-the-filth-spread-in-front-of-shops-at-sudli-chowk-chamba-news-c-88-1-cmb1003-193835-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुदली चौक पर दुकानों के आगे पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुदली चौक पर दुकानों के आगे पसरी गंदगी
Thu, 20 Aug 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार बोले- कई बार नगर पंचायत को करवाया अवगत, नहीं हुई कार्रवाई
एसडीएम से मौके का निरीक्षण करने की स्थानीय दुकानदारों ने लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी के सुदली चौक के पास दुकानों के आगे कूड़ा-कचरा जमा हो रहा है। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत कर्मचारियों को मौखिक रूप से समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कूड़ा नहीं उठाया गया है। इस कारण गंदगी का माहौल है। बरसात के मौसम में बीमारी फैलने का खतरा रहता है। दुकानों के बाहर गंदगी बीमारियों को दावत दे रही है। दुकानदारों ने उपमंडलीय प्रशासन से जल्द निरीक्षण करने की मांग की है। उधर, नगर पंचायत सचिव आदित्य चौहान ने कहा कि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाएगी।
--
दुकानों के आगे लंबे समय से कूड़ा जमा है। इससे दुर्गंध फैल रही है। ग्राहकों को भी परेशानी होती है। नगर पंचायत को कई बार बताया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। - मनोज कुमार
विज्ञापन
--
गंदगी के कारण मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। दुकानों के अंदर भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। - सुभाष कुमार
--
दुकानों के सामने कूड़ा जमा होने से बाजार की सुंदरता प्रभावित हो रही है। गंदगी से वातावरण दूषित हो रहा है। नियमित रूप से सफाई करवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। - चमेल सिंह
--
उपमंडलीय प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन को मौके पर निरीक्षण कर संबंधित विभाग को कूड़ा उठाने के निर्देश देने चाहिए ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। - तुफेल दीन