फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After farms, monkeys are now reaching homes

Chamba News: खेतों के बाद अब घरों तक पहुंच रहे बंदर

Fri, 31 Jul 2026 04:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:07 AM IST
विज्ञापन
After farms, monkeys are now reaching homes
कामला में बढ़ा आतंक, छतों पर मचा रहे उत्पात
विज्ञापन

किसानों की फसलों को भी पहुंचा रहे भारी नुकसान
बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत कामला में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले जहां बंदर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते थे, वहीं अब वे घरों की छतों और आंगन तक पहुंचने लगे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने छोटे बच्चों को घर पर अकेला छोड़ने से भी डर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के झुंड दिनभर घरों के आसपास घूमते रहते हैं। वे घरों के बाहर रखा सामान उठाकर ले जाते हैं और कई बार छतों पर चढ़कर उत्पात मचाते हैं। अचानक घरों के आसपास बंदरों के पहुंचने से लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों कुलभूषण उपमन्यु, सुरेश कुमार, माधो राम, दौलत राम, मान सिंह आदि ने बताया कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण खेतीबाड़ी पहले ही प्रभावित हो चुकी है। अब घरों तक उनकी पहुंच ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी अप्रिय घटना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों को राहत दिलाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं। रेंज वन अधिकारी बरयाम गुलेरिया ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस समस्या का जल्द समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed