फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Grandfather scouring every nook and corner of the Ravi River to find his grandson.

Chamba News: पोते को ढूंढने के लिए रावी नदी का कोना-कोना छान रहे दादा

Wed, 19 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Grandfather scouring every nook and corner of the Ravi River to find his grandson.
चंबा में भद्रम के पास रावी नदी किनारे पोते की तलाश करता दादा जयपाल।संवाद
बीते 10 अगस्त से लापता है पोता, पिता पर ही नदी में फेंकने का है आरोप
विज्ञापन

बोले- दादी और बुआ का रो-रोकर बुरा हाल, नहीं ले पा रहे चैन की नींद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बीते 10 अगस्त से लापता पोते की तलाश में दादा जयपाल रावी नदी का कोना-कोना छान रहे हैं। कई दिन बीतने के बाद भी पोते का सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।

जयपाल के बेटे पर ही मासूम को नदी में फेंकने का आरोप है। जयपाल ने बताया कि 10 अगस्त के बाद से पोते का पता नहीं चला है। दादी और बुआ का रो-रोकर बुरा हाल है। बुआ खुद को कोसते हुए कहती हैं कि वह कौन सा मनहूस समय था जब उन्होंने बच्चे को पिता के साथ जाने दिया। अगर वह शाम को उसे अपने साथ ही लेकर आतीं तो शायद आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। जयपाल ने बताया कि वह दिनभर रावी नदी के आसपास पोते की तलाश करते हैं। नदी का कोना-कोना छानने के बाद जब घर लौटते हैं तो उनकी पत्नी और बेटी एक ही सवाल करती है कि उनका पोता कहां है। इसके बाद वह कई बार बेसुध होकर गिर पड़ती हैं। जयपाल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके पोते की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और उसे जल्द ढूंढ कर परिवार के पास लाया जाए। उन्होंने कहा कि कई दिनों से परिवार ने न तो चैन से खाना खाया है और न ही ठीक से सो पाया है। हर समय पोते का चेहरा आंखों के सामने घूमता रहता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed