{"_id":"6a85e69afc496068a4018c49","slug":"five-new-fair-price-shops-will-be-opened-in-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1006-193733-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में खुलेंगी पांच नई उचित मूल्य की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में खुलेंगी पांच नई उचित मूल्य की दुकानें
Wed, 19 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.39 लाख राशन कार्ड धारकों को मिल रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभइ : डीसी
खाद्य विभाग ने सात महीने में किए 2315 निरीक्षण, 39 में सामने आईं अनियमितताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जरूरी खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर पांच नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी।
जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक में इसके अलावा एक स्थान पर उचित मूल्य की दुकान की शाखा खोलने, तीन दुकानों का आवंटन और एक स्थान पर करुणामूलक आधार पर उचित मूल्य की दुकान आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि जिले में 1,39,004 राशन कार्ड धारक हैं। इनके माध्यम से कुल 5,49,750 लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ मिल रहा है। जनवरी से 31 जुलाई तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने 2315 निरीक्षण किए। इस दौरान 29 अनियमितताएं सामने आईं। 10 मामलों में चेतावनी जारी की गई, जबकि प्रतिभूति और मूल्यांतर राशि के रूप में 51 हजार रुपये वसूले गए। पॉलीथिन कंपाउंडिंग और गैस सिलिंडर जब्ती समेत विभिन्न मामलों में कुल 1,00,550 रुपये की राशि वसूल की गई।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विभाग ने थोक भंडारण केंद्रों, आटा मिलों और उचित मूल्य की दुकानों से 60 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
--
यात्रा से पहले सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश
मणिमहेश यात्रा को देखते हुए उपायुक्त ने खाद्य सामग्री और एलपीजी सिलिंडर का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले की नौ गैस एजेंसियों से 1,42,900 एलपीजी उपभोक्ता जुड़े हैं। इस अवधि में 2,53,708 सिलिंडरों की बिक्री हुई है। प्रशासन ने यात्रा के दौरान आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विभाग को विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।