फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Body found in suspicious circumstances in Jukyani; murder suspected.

Chamba News: जुकयानी में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 19 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Body found in suspicious circumstances in Jukyani; murder suspected.
चंबा के चुराह में व्य​क्ति का शव  मिलने पर मौके पर साक्ष्य जुटाती पुलिस और फोरेंसिक टीम।स्रोत ज
40 वर्षीय नेगी राणा निवासी गुड़ेश के रूप में हुई मृतक की पहचान
विज्ञापन

नूरपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेगी राणा (40) पुत्र जय दयाल निवासी गुड़ेश डाकघर खुशनगरी के रूप में हुई है।
सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट और दाहिनी बाजू पर निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई जीत सिंह ने पुलिस को बताया कि नेगी राणा ढांजू नाला सड़क के किनारे ढाबा चलाता था। इन दिनों मटर का सीजन होने के कारण वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल (एचपी-44-3332) से ढाबे के लिए निकला था। रात करीब 11 बजे तक घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने पर परिजन ढाबे पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा था और मोटरसाइकिल भी नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन मध्यरात्रि तक भारी बारिश के बीच उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने जुकयानी स्विचयार्ड से शाली गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर तलाश शुरू की। बैरा नदी से ऊपर जंगल के रास्ते में नेगी राणा का शव रास्ते के बीच मुंह के बल पड़ा मिला। सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट थी और खून निकला हुआ था। दाहिनी बाजू पर भी चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए जो जांच का हिस्सा होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि नूरपुर से फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed