{"_id":"6a551b536a791f237d0ff7fa","slug":"attendants-took-the-patient-from-the-ramp-to-the-ward-on-a-wheelchair-and-stretcher-chamba-news-c-88-1-ssml1006-189810-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: व्हील चेयर, स्ट्रेचर पर मरीज को रैंप से वार्ड तक ले गए तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: व्हील चेयर, स्ट्रेचर पर मरीज को रैंप से वार्ड तक ले गए तीमारदार
Mon, 13 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने के चलते रेंप के रास्ते मरीज को लेकर जाते परिजन।संवादलाइ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लिफ्ट खराब पड़ी है, मरीजों को तीसरी और चौथी मंजिल तक पहुंचाना तीमारदारों के लिए मुश्किल हो रहा है। स्ट्रेचर और व्हील चेयर का सहारा लेकर उन्हें वार्डों तक पहुंचाया जा रहा है। लिफ्ट कब तक ठीक होगी, इस बारे में भी प्रबंधन सटीक जानकारी नहीं दे रहा। अस्पताल में 250 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं।
-- -- -
दो दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को तीसरी व चौथी मंजिल जाना हो रहा मुश्किल
गर्भवती महिलाओं को सर्जरी के बाद छुट्टी होने पर पैदल ग्रांउड फ्लोर जाने में बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन सोमवार, समय : सुबह 10 बजे, स्थान : पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, तीमारदार मरीजों को रैंप के रास्ते वार्डों में लेकर जा रहे हैं। लिफ्ट दो दिन से खराब है। इसकी मरम्मत का कार्य अधर में लटका है। 10:15 बजे कमला कुमारी अपनी बीमार सास व्हील चेयर पर बैठाकर तीसरी मंजिल जाने के लिए लिफ्ट के पास पहुंची, वहां बताया कि लिफ्ट खराब है। अब वह व्हील चेयर को धक्का मारते हुए रैंप के रास्ते तीसरी मंजिल जा रही हैं। 10:30 बजे प्रसूता वार्ड में एक महिला को उपचार के बाद छुट्टी हुई, परिजन उन्हें पकड़ कर लिफ्ट के जरिए ग्राउंड फ्लोर ले जाने लगे तो लिफ्ट का दरवाजा ही नहीं खुला। इसके बाद उन्हें रैंप से होकर महिला को ग्राउंड फ्लोर ले जाना पड़ा। 11 बजे साहो से सुरेश कुमार अपने दादा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि आपातकालीन कक्ष में जांच करवाने के बाद उन्हें चौथी मंजिल में अपने दादा को ले जाने का परामर्श दिया लेकिन लिफ्ट खराब होने के कारण उन्हें वहां तक जाने में काफी परेशानी हुई। इतने बड़े अस्पताल में ऐसी अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। 11:15 पर धरवाला से टेक चंद अपने बीमार रिश्तेदार का पता लेने के लिए पहुंचे, उन्हें चौथी मंजिल जाना था लेकिन लिफ्ट खराब होने के कारण उन्हें रैंप से जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह टांगों के जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं, ऐसे में सीढ़ी व रैंप से होकर गुजरना उनके लिए काफी मुश्किल रहा।
मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि लिफ्ट को ठीक करने के लिए कारीगर बुलाए गए हैं। जल्द ही मरीजों की सुविधा के लिए उसे चालू करवाया जाएगा।