सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Broken glass, hanging doors, HRTC invites danger at every turn

Chamba News: टूटे शीशे, लटक गए दरवाजे, हर मोड़ पर खतरों को बुला रहा एचआरटीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Broken glass, hanging doors, HRTC invites danger at every turn
एचआरटीसी बस में रूट का नाम लिखने के लिए रखा गत्ता: संवाद
विज्ञापन
चंबा डिपो की बसें खस्ताहाल होने के कारण यात्रियों को झेलनी पड़ रही हैं परेशानियां
Trending Videos

विद्यार्थियों, कर्मचारियों के साथ अन्य यात्री बसें खराब होने से रोज झेल रहे हैं दिक्कतें
बोले- बसों की सीटें निकलने से खड़े-खड़े ही करना पड़ता है यात्रियों को सफर
रिंपी ठाकुर
चंबा। जिले की सड़कों पर दौड़ने वाली खटारा बसें हर दिन यात्रियों की परीक्षा ले रही हैं। बसों की उखड़ीं सीटें, लटकते दरवाजे और टूटे शीशे सफर को थकाऊ और परेशानी भरा बना रहे हैं।
विद्यार्थियों से लेकर रोजमर्रा एचआरटीसी की बसों में सफर करने वाले कर्मचारी और अन्य यात्री सफर के दौरान हर रोज इम्तिहान दे रहे हैं।
चंबा डिपो की सरकारी बसों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। जो बसें लोगों की सुरक्षित यात्रा का जिम्मा उठाती हैं, वहीं अब खतरे का सबब बन चुकी हैं। हैरानी की बात है कि रूटों पर जाने वाली गई बसों में रूट बोर्ड तक नहीं होता है। गत्ते पर जगह का नाम लिखकर काम चलाया जा रहा है। गत्ते के बोर्ड पर लिखा जगह का नाम कई बार यात्री पढ़ भी नहीं पाते हैं। कई बसों में सीटें निकलने से यात्रियों को खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि ये अकसर बीच रास्ते में ही खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को घंटों तक सड़क पर खड़ा होकर इंतजार करना पड़ता है। बीते दिनों भी चंबा-भड़ेला और चंबा-पठानकोट रूट की बस तकनीकी खराबी आने से खराब हो गई थी। होली रूट पर जा रही बस का टायर निकल गया था। इसमें यात्री बाल-बाल बचे थे। बसों में सफाई न होने से भी यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ती है।
--
चंबा डिपो की 15 बसें पांच महीने में हुईं कंडम
चंबा डिपो में करीब 150 बसें हैं। इनमें 100 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। शेष 50 बसों में से कुछ वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी हैं तो कुछ बसें अलग-अलग रूटों पर खराब हालत में खड़ी हैं। पिछले पांच महीनों में करीब 15 बसें पूरी तरह कंडम हो चुकी हैं। कलपुर्जों की कमी के कारण बसों की मरम्मत नहीं हो रही है।
--
दो महीने में इन रूटों पर थमे पहिये
बीते दो माह में करीब बीस विभिन्न रूटों पर बसें खराब हो चुकी हैं। इनमें चंबा-भड़ेला, चंबा-पठानकोट, चंबा-अगाहर, चंबा-लंगेरा, चंबा-सलूणी, चंबा-बनीखेत, चंबा-पनेला, चंबा-बाट, चंबा-देहरादून, चंबा-दिल्ली, चंबा-भरमौर, डलहौजी-चकोत्तर, चंबा-शिमला, चंबा-चुवाड़ी और चंबा-खज्जियार सहित अन्य रूट शामिल हैं।
--
कितने चालकों और कितने मैकेनिकों की कमी
चंबा डिपो में वर्तमान में करीब 40 चालकों की कमी है। वर्तमान में 190 चालक हैं। 202 रूटों पर बसें दौड़ती हैं। वर्ष 2021 के बाद चालकों की भर्ती नहीं हो पाई है। करीब 20 मेकेनिकों की कमी है। वर्तमान में महज दस मेकेनिक हर दिन 40 बसों की मरम्मत करते हैं।
--
कॉलेज में पढ़ती हूं, हर दिन चंबा आती हूं, और हर दिन एचआरटीसी की बस बीच रास्ते में खराब होती है। इससे काफी परेशानी होती है। घर वाले भी परेशान हो जाते है। - पायल कुमारी
--
ऐसा कोई दिन नहीं जब एचआरटीसी की बसें बीच रास्ते में खराब न हों। घर सड़क से काफी दूर है। बस खराब होने पर देर रात तक घर पहुंचते हैं। बसें खटारा हो गई हैं। - मुस्कान
--
मेरे घर के लिए एकमात्र सरकारी बस जाती है। यह भी कई बार बीच रास्ते में ही खराब हो जाती है। कई बार तो सरकारी बस में बैठने में भी डर लगा रहता है। - कनु कुमारी
--
स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी इस समस्या से परेशान हैं। बस खराब होने से स्कूल और कॉलेज पहुंचने में देरी हो जाती है। कई बार ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा है। - तनु कुमारी
--
मामला ध्यान में है। इस बारे में कई बार सरकार को अवगत करवाया गया है। सरकार की ओर से बसें भेजी जाएंगी, तभी रूटों पर नई बसें भेज पाएंगे। इसके अलावा बसों की मरम्मत का कार्य जारी है। - शुगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed