सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus service is available only two days a week

Chamba News: हफ्ते में दो दिन ही मिल रही बस सेवा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
Bus service is available only two days a week
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी-चीलबंगला रूट पर चलने वाली एकमात्र सरकारी बस सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही संचालित हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक साल से हालात जस के तस बने हुए हैं। नियमित बस सेवा न होने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। जबकि सबसे अधिक दिक्कत स्कूली विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही है। बच्चे घंटों सड़क किनारे बस का इंतजार करते हैं, लेकिन अधिकांश दिनों में उन्हें निराश ही लौटना पड़ता है।
Trending Videos

स्थानीय निवासियों मनीष भारद्वाज, पृथी चंद, करतार चंद, राज कुमार, संजीव कुमार, सरोज ठाकुर, विनोद कुमार, तिलक राज और ओमी चंदन ने बताया कि कई बार परिवहन निगम को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में इस मुद्दे को लेकर रोष लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द बस सेवा को नियमित नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed