फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba salooni car accident teacher dies four injured

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, अध्यापिका की मौत; पति, दो बच्चे और भाभी घायल

Sun, 18 Oct 2026 05:41 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 18 Oct 2026 05:41 PM IST
सार

चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार सुबह शल्यूंड नाले के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बणी गांव निवासी 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटा और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
chamba salooni car accident teacher dies four injured
खाई में गिरी कार/पुनीता देवी: फ़ाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे शल्यूंड नाले के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटा और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बणी गांव से सलूणी जाते समय हुआ हादसा
पुनीता देवी निवासी बणी गांव, पंचायत सलूणी, टिकरू स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति हरिंद्र कुमार (38) सलूणी कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार रविवार सुबह अपने गांव बणी से कार में सलूणी की ओर जा रहा था। इसी दौरान शल्यूंड नाले के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर अध्यापिका को मृत घोषित किया
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनके पति हरिंद्र कुमार, छह वर्षीय बेटी शानवी, तीन वर्षीय बेटे समर्थ और हरिंद्र की भाभी रेखा (56) पत्नी दौलत राम घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गंभीर हालत में बेटे को टांडा किया रेफर
सिविल अस्पताल सलूणी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। वहां समर्थ की हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार दोपहर उसे कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

क्रैश बैरियर होते तो खाई में गिरने से बच सकती थी कार
चंबा-संघणी मार्ग पर शल्यूंड नाले के पास रविवार सुबह हुए कार हादसे के बाद क्रैश बैरियर की कमी सामने आई है। दुर्घटना में महिला की जान जाने और परिवार के सदस्यों के घायल होने के बाद सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए जाने जरूरी हैं। सलूणी पंचायत के प्रधान मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चंबा-संघणी मार्ग के इस हिस्से में क्रैश बैरियर नहीं हैं। इस समस्या के बारे में पहले भी लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए विभाग को दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें।

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मामला विभाग के ध्यान में लाया गया है। संबंधित स्थान पर जल्द क्रैश बैरियर लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed