फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Debris was removed from the road and dumped into the drain.

Chamba News: सड़क से हटाकर नाली में डाल दिया मलबा

Fri, 31 Jul 2026 04:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
Debris was removed from the road and dumped into the drain.
नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
विज्ञापन

जनसाली-आईटीआई मार्ग पर बढ़ी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा की ओर से बारिश के बाद सड़क से हटाए जा रहे मलबे के निस्तारण के तरीके पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि सड़क से हटाया गया मलबा नाली में डाल दिया गया है। कुछ स्थानों पर लोगों के घरों को जाने वाले संपर्क मार्ग पर ही मलबा डाल दिया गया। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनसाली-आईटीआई मार्ग पर सड़क के किनारे और नालियों में डाले गए मलबे के कारण जल निकासी भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द मलबा नहीं हटाया गया तो बारिश के दौरान नालियां जाम होने से पानी सड़क और रिहायशी क्षेत्रों में घुस सकता है।
स्थानीय लोगों जीवन सिंह, प्रताप चंद, अशोक कुमार, अनिल कुमार, सरोज कुमारी, बीना देवी, कौशल्या देवी और आरती देवी ने बताया कि सड़क से मलबा हटाना अच्छी बात है लेकिन उसे नालियों या पैदल रास्तों में डाल देना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है और घरों तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से मलबे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बारिश से हुए नुकसान के बाद वार्ड पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में मलबा हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यदि कहीं नालियों या रास्तों में मलबा डाला गया है तो उसकी जांच कराकर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed