{"_id":"69c80a17f7dc49b6f60115ac","slug":"dsp-inspects-school-buses-in-dalhousie-chamba-news-c-88-1-cmb1003-178693-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में डीएसपी ने की स्कूल बसों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में डीएसपी ने की स्कूल बसों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी में स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए डीएसपी मयंक शर्मा के निर्देशानुसार ट्रैफिक विंग ने विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की औचक जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चला रहा हो। दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच भी की गई। पुलिस टीम ने बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। इस दौरान कहा गया कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी नियमों का पालन करें जिससे बच्चों का सफर सुरक्षित और सुगम बना रहे पुलिस प्रशासन के अनुसार इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
Trending Videos