सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Due to non-availability of cylinders, carts closed down, cooking work reduced at dhabas as well.

Chamba News: सिलिंडर न मिलने पर रेहड़ियां बंद, ढाबों पर भी कम कर दिया खाना बनाने का काम

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of cylinders, carts closed down, cooking work reduced at dhabas as well.
ख​ज्जियार में बिना सिलिंडर बंद पड़ी रेहड़ी। संवाद।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल खज्जियार में व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के कारण पड़ा कारोबार पर असर
Trending Videos

रेहड़ियों पर चाउमिन, मोमो सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर आजीविका चला रहे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने पर पर्यटन स्थल खज्जियार में रेहड़ी धारकों ने रेहड़ियां बंद कर दी हैं। ढाबों में खाना बनाने का काम कम कर दिया है। यही हाल होटलों में भी देखने को मिल रहा है।
रेहड़ियों पर चाउमिन और मोमो सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर लोग अपनी आजीविका चलाते थे। अब उन्हें व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। घरेलू सिलिंडर के इस्तेमाल करने को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने पहले ही सख्त आदेश जारी किए हैं। ऐसे में इन लोगों को अपनी आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में सुनील कुमार, विशाल, दीपू, धर्मेंद्र कुमार, चमन सिंह, रवि, सोनू और केवल कुमार ने बताया कि जो भी सैलानी पर्यटन स्थल खज्जियार में घूमने के लिए आते हैं, वे परिवार के साथ रेहड़ियों और ढाबों पर फास्ट फूड और खाना खाते हैं। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने के कारण रेहड़ी धारक पर्यटकों को चाहकर भी फास्ट फूड नहीं खिला पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में शीघ्र व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति करवाई जाए ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका पर किसी प्रकार का असर न पड़े। अभी कुछ रेहड़ी धारकों ने अपनी रेहड़ियां बंद की हैं। आने वाले समय में यदि सिलिंडर नहीं मिले तो सभी रेहड़ियां यहां बंद हो जाएंगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed