सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even after eight months, the gap in the path of education has not been filled.

Chamba News: आठ माह बाद भी नहीं भर पाई शिक्षा की डगर में खाई

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Even after eight months, the gap in the path of education has not been filled.
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह के टिकरीगढ़ और लेसुई पंचायतों के बीच डकरुंडा नाले पर बने पैदल पुल का संपर्क मार्ग आठ महीने पहले भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हुई। स्कूली बच्चे शिक्षा के लिए खाई के पास से जोखिम भरे इस रास्ते से रोजाना आवाजाही करने को मजबूर हैं।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार अगस्त 2025 में भारी बारिश से पुल के दोनों छोरों पर संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। ग्राम पंचायत लेसुई के विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लौह टिकरी तक अब भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। यहां पुल तो मौजूद है, लेकिन रास्ता न होने से यह केवल शोपीस बनकर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग से टिकरीगढ़ और लेसुई पंचायतों के लोगों का आपसी संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। अब तक प्रशासन और विकास खंड तीसा की ओर से कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया गया। अब ग्रामीण आशा कर रहे हैं कि प्रशासन जल्दी कार्रवाई करेगा, ताकि बच्चों और अन्य ग्रामीणों की रोजाना की आवाजाही सुरक्षित हो सके।
मामला ध्यान में है। जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे और पंचायत सचिवों को बुलाकर क्षतिग्रस्त पुल और मार्ग का निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी तीसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed