फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Form a committee for Forest Rights Act cases: Negi

वन अधिकार अधिनियम के मामलों के लिए बनाएं कमेटी : नेगी

Mon, 19 Oct 2026 10:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
Form a committee for Forest Rights Act cases: Negi
पुर्थी में जन समस्या सुनते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। जागरूक पाठक
चंबा। बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत पुरथी, साहली (हिलोर) और सेचु में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को वन अधिकार अधिनियम और नौतोड़ से संबंधित मामलों में मिलने वाली सुविधाओं, सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और आवेदन करने के तरीके की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन को प्रत्येक गांव में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही, कमेटियों के पास लंबित मामलों को विशेष ग्राम सभा में प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश दिए कि संबंधित कमेटियां लंबित मामलों की रिपोर्ट तैयार कर पहले ग्राम सभा में प्रस्तुत करें और उसके बाद प्रशासन को सौंपें, ताकि नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया, जबकि लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को इनके जल्द निपटारे के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।
उन्होंने लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के प्रावधानों की जानकारी भी दी। संबंधित पंचायत सचिवों को मनरेगा के तहत काम करने के इच्छुक लोगों के आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
इसके अतिरिक्त, मंत्री ने बागवानी, कृषि और पशुपालन विभागों को सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं, उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस के महासचिव अमित भरमौरी, आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह, तहसीलदार पांगी संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी आस्था पवार, जनजातीय सलाहकार सदस्य दौलत राम एवं चुनी लाल, ग्राम पंचायत पुरथी के प्रधान दीना नाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed