सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Rare Chamba Sacred Langurs Spotted in the Tribal Region of Pangi

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्र पांगी में दिखे दुर्लभ चंबा सेक्रेड लंगूर, दुर्लभ वन्य जीवों को सामने ला रहा वन विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Mar 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दुर्लभ चंबा सेक्रेड लंगूर का परिवार दिखा है। तीन बंदरों का झुंड सड़क में खाने की तलाश के साथ धूप का आनंद उठा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Rare Chamba Sacred Langurs Spotted in the Tribal Region of Pangi
पांगी के धरवास में दिखाई दिए दुर्लभ चंबा सेक्रेड लंगूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र पांगी के जंगल दुर्लभ वन्य जीवों की सुरक्षित स्थान बन चुके हैं। कुछ माह पहले वन विभाग के कर्मचारियों ने दुर्लभ बर्फानी तेंदुए और कस्तूरी हिरण की फोटो कैमरे में कैद करके इन प्रजातियों के होने का प्रमाण दिया। अब दुर्लभ चंबा सेक्रेड लंगूर की फोटो से एक अन्य दुर्लभ प्रजाति को उजागर किया।

Trending Videos


ये तीनों प्रजातियां दुनिया से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में इनके संरक्षण को लेकर सरकार सख्त कदम उठा रही है। वन विभाग जंगलों में छुपी इन प्रजातियों को उजागर कर रहा है। इसका आने वाले समय में वन्य प्राणी विभाग को काफी लाभ होगा। रविवार को जब धरवास के पास वन विभाग के कर्मचारी जंगलों की निगरानी कर रहे थे तो उसी दौरान उनकी नजर सड़क पर खाने की तलाश में पहुंचे चंबा सेक्रेड लंगूरों के परिवार पर पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बंदरों का झुंड सड़क में खाने की तलाश के साथ धूप का आनंद उठा रहा था। वन कर्मियों ने उनकी फोटो डीएफओ को भेजी। अपने फेसबुक पेज पर भी फोटो अपडेट की। चंबा सेक्रेड लंगूर को हिमालयी धूसर लंगूर भी कहा जाता है। यह अत्यंत दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजाति मानी जाती है।

संरक्षण के लिए सक्रिय
डीएफओ पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि धरवास में सेक्रेड लंगूर देखे गए। जिनकी सुरक्षा को लेकर वन रक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण को लेकर विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed