सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Realm of the Monal in Kugti Sanctuary Captured on Camera

हिमाचल: कुगति अभयारण्य में मोनाल का संसार, फोटो कैमरे में कैद; विभाग दुर्लभ वन्य जीव संरक्षण की बनाएगा योजना

प्रवीण कुमार, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 13 Apr 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के वन्य प्राणी अभयारण्य क्षेत्र कुगति में लगाए गए ट्रैप कैमरों में मोनाल, हिमालयी तहर सहित अन्य वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुई पाई गईं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Realm of the Monal in Kugti Sanctuary Captured on Camera
कुगती में दिखा मोनाल।/हिमालयी तहर। - फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन

विस्तार

वन्य प्राणी अभयारण्य क्षेत्र कुगति में नेपाल के राष्ट्रीय पक्षी एवं उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल का संसार फलफूल रहा है। इसके अलावा हिमालयी तहर भी इस क्षेत्र में देखने को मिला है। सर्दियों के दौरान वन्य प्राणी विभाग ने कुगति के जंगलों में आधा दर्जन ट्रैप कैमरे लगाए थे। जब इन कैमरों को निकाला गया तो उसमें मोनाल, हिमालयी तहर सहित अन्य वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुई पाई गईं। अब विभाग इन दुर्लभ जीवों को संरक्षित करने में जुट गया है। इसके लिए जहां जंगलों में गश्त बढ़ाई जा रही है तो वहीं स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

Trending Videos


मोनाल ऐसा दुर्लभ पक्षी है जो आम जंगलों में दिखाई नहीं देता, ऐसे पक्षी का चंबा के जंगलों में पाया जाना जिले के लोगों के लिए खुशी की बात है। दो अन्य ट्रैप कैमरों को विभाग आगामी दिनों में जंगल से निकाल सकता है। इनमें भी अन्य दुर्लभ प्रजाति की तस्वीर देखने को मिल सकती है। ये कैमरे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में लगाए गए हैं। जहां पर अभी काफी बर्फ है। कुछ दिनों में विभागीय टीम उन कैमरों को निकालने के लिए वहां जा सकती है। अभी तक जो कैमरे निकाले गए हैं, उसमें मोनाल पक्षी का नर-मादा जोड़ा दिखाई दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हिमालयी तहर मादा कैमरे में विचरण करती हुई दिखाई दी। इससे पहले यहां दुर्लभ बर्फानी तेंदुआ और भूरा भालू सहित कस्तूरी हिरण के फलने फूलने के सबूत मिल चुके हैं। वन्य प्राणी विभाग इन जीवों को संरक्षित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। शुक्रवार को डीएफओ स्वयं अपनी टीम के साथ जंगल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के साथ दो दिनों तक निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि ट्रैप कैमरों में मोनाल व हिमालयी तहर की तस्वीरें कैद हुई हैं। इन प्रजातियों को अवैध शिकारियों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed