फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   manimahesh yatra hyderabad pilgrims rescued gui nala chamba

Manimahesh Yatra 2026: भूस्खलन में फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं का देर रात रेस्क्यू, पुलिस ने बचाई जान

Tue, 28 Jul 2026 04:18 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 04:18 PM IST
सार

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे हैदराबाद के पांच श्रद्धालु चंबा के गुई नाला के पास भूस्खलन के कारण फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर और स्थानीय गाइड के साथ ही यात्रा करने की अपील की।

विज्ञापन
manimahesh yatra hyderabad pilgrims rescued gui nala chamba
रेस्क्यू किए गए पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाकर लौट रहे हैदराबाद के पांच श्रद्धालु सोमवार रात गुई नाला के पास भूस्खलन के कारण फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देर रात करीब 12 बजे सभी श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर उन्हें हड़सर पहुंचाया। वहां उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई। मंगलवार सुबह सभी श्रद्धालु अपने घरों के लिए रवाना हो गए। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई श्रद्धालु नहीं आया और किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि मणिमहेश यात्रा अभी आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हुई है लेकिन प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 8:30 बजे सुशील (26) पुत्र रवि, विष्णु (17) पुत्र श्रीनिवास, राजू (21) पुत्र मलिकार्जुन, रोहित (21) पुत्र स्वर्गीय अजय तथा मोहित (19) पुत्र हरि, सभी निवासी डीआरडीएल, हैदराबाद, मणिमहेश यात्रा से लौट रहे थे। गुई नाला के समीप अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने पर वे मार्ग में फंस गए। अंधेरा होने के कारण उन्हें आगे का रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अनिल वालिया के नेतृत्व में पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की पैदल चढ़ाई के बाद टीम श्रद्धालुओं तक पहुंची और उन्हें सुरक्षित हड़सर ले आई। इस दौरान पर्वतारोहण दल भी सहायता के लिए रवाना हुआ था लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं के साथ कोई स्थानीय गाइड नहीं था, जिसके कारण उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि गुई नाला के पास फंसे पांचों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मणिमहेश यात्रा पर जाते समय स्थानीय गाइड को अवश्य साथ रखें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed