फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba bharmour pathankot highway lahad alto car fell into gorge five dead

Chamba Accident: तीन माह की बच्ची का इलाज कर PGI से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Tue, 28 Jul 2026 09:21 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 09:21 AM IST
सार

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार तीन माह की बच्ची का पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज कराकर घर लौट रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में बारिश और अत्यधिक धुंध थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
chamba bharmour pathankot highway lahad alto car fell into gorge five dead
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार अपनी तीन माह की बच्ची का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार कराने के बाद घर लौट रहा था, तभी सोमवार देर रात उनकी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन





हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

 

एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने पुष्टि की कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी और अत्यधिक धुंध छाई हुई थी। माना जा रहा है कि खराब दृश्यता और फिसलन के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से मानसून के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

मृतकों की सूची।
 
क्रमांक मृतक का नाम पिता/पति का नाम निवास परिचय
1 बचन सिंह नारायण सिंह गेहरा पेशे से चालक
2 रिपन कुमार बचन सिंह गेहरा हिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (सेकेंड आईआरबीएन), सकोह में तैनात
3 रिम्पी रिपन कुमार रिपन कुमार की पत्नी
4 कीर्ति केसर सिंह केसर सिंह की पुत्री
5 शिशु परिवार का तीन माह का बच्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed