फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bridge gave way; iron cables are being used to cross the raging river.

Chamba News: पुल ने साथ छोड़ा, लोहे के तार पार करवा रहे उफनता दरिया

Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The bridge gave way; iron cables are being used to cross the raging river.
चुराह की चार पंचायतों के लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे दरिया
विज्ञापन

2004 में बने पुल की नहीं हुई मरम्मत, बरसात में बना रहता है हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। एक तरफ उफनता दरिया, दूसरी तरफ जरूरी कामों की मजबूरी... चुराह के ग्रामीणों के लिए यह डरावना सफर अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। जर्जर पुल ने साथ छोड़ दिया है लेकिन लोहे के तार लोगों का दरिया पार करवा रहे हैं। चार पंचायतों के हजारों लोग बरसात के मौसम में हर कदम पर जान का जोखिम उठाकर इस खतरनाक रास्ते को पार कर रहे हैं।
चुराह उपमंडल में वर्ष 2004 में बना पैदल पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। इसके बाद दरिया पर कई छोटे पुल बनाए लेकिन हर बार बाढ़ की भेंट चढ़ गए। आज भी पंचायत शलेला बाड़ी, देहग्रा, भलोड़ी और आइल के लोगों की यही पुल जीवनरेखा बना है। बरसात के मौसम में पुल की हालत इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को लोहे के तारों का सहारा लेकर जान जोखिम में डालकर इसे पार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि किसी बीमार का हालचाल पूछने या अन्य सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होना हो तो मजबूरी में इस पुल से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को इसी पुल को पार करते हुसैन मोहम्मद दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनके ससुर का निधन हो गया था। उन्हें ससुराल जाना था। हाल ही में तेलउधर क्षेत्र में घास काटते समय दरिया में गिरी महिला के गांव बदेठी भी उन्हें जाना था। दोनों गांव दरिया के उस पार हैं। वहां पहुंचने के लिए इसी जर्जर पुल का सहारा लेना पड़ा। इस पुल से खैरना, भलोड़ी, मनसा, चंद्रोल, कुंडा, बंजवाड़ी, कच्चेला, सर, बदेठी और मकोला सहित कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। एडीसी चंबा अमित मेहरा ने बताया कि पुल की मरम्मत करवाने को लेकर स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed