फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Throughout the year, hopes kept searching for clues in the swift currents of the ravine.

Chamba News: साल खड्ड की तेज धारा में उम्मीदें टटोलती रहीं सुराग

Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Throughout the year, hopes kept searching for clues in the swift currents of the ravine.
चंबा के साहो मार्ग पर बाइक दुर्घटना के बाद रस्सी के सहारे  नीचे उतर लापता हुए युवक की तलाश कर
एनडीआरएफ की टीम ने दिन भर चलाया सर्च अभियान, नहीं मिला युवक और बाइक का सुराग
विज्ञापन

रस्सी से बांधकर एनडीआरएफ के जवान खड्ड के तेज प्रवाह में करते रहे युवक की तलाश
-----------------
साल खड्ड का तेज बहाव सोमवार को भी एक परिवार की उम्मीदों और रेस्क्यू टीमों की कोशिशों का इम्तिहान लेता रहा। मिंजर मेले से लौटते समय बाइक समेत खड्ड में गिरे 19 वर्षीय सक्षम की तलाश में एनडीआरएफ, पुलिस और गृह रक्षक दिनभर पानी की धाराओं से जूझते रहे लेकिन देर शाम तक न युवक का सुराग मिला और न ही बाइक का। रस्सियों के सहारे जवान उफनती खड्ड में उतरते रहे और रावी नदी के तटों तक तलाश अभियान जारी रहा।
-----
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : सोमवार, समय : सुबह 9 बजे, स्थान : साल खड्ड। बाइक दुर्घटना के बाद खड्ड में लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ के जवान जुटे हैं। रस्सी से बांधकर एनडीआरएफ के जवान साल खड्ड के पानी में घुसे हैं। जहां बाइक गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है, उस जगह पर पानी की गहराई में उतरकर लापता युवक और बाइक को तलाश किया जा रहा है। गृह रक्षक और पुलिस के जवान स्थानीय लोगों के साथ खड्ड के तटों में उनका सुराग ढूंढ रहे हैं। दाेपहर 12 बजे तक रेस्क्यू अभियान जारी है। बालू साल खड्ड से लेकर रावी नदी के मुहाने तक हर जगह युवक को तलाश किया जा रहा है। अभी तक न तो युवक मिल पाया है और न बाइक का कुछ पता लग पाया। शाम 3 बजे पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें युवक को तलाश करते हुए कियाणी के पास पहुंच चुकी हैं। वहां पानी का बहाव थोड़ा धीमा है। इसलिए किश्ती के जरिये भी लापता की तलाश की गई।
विज्ञापन

--
दो दोस्त बाइक सहित खड्ड में गिरे, एक लापता
गौरतलब है कि रविवार रात को 11 बजे सक्षम (19) पुत्र चमन, निवासी सरू और उसका दोस्त शुभम निवासी सरू बाइक में सवार होकर मिंजर मेले से वापस घर जा रहे थे। बालू के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर साल खड्ड में जा गिरी। रात 12 बजे शुभम को रेस्क्यू दल ने खड्ड किनारे से सुरक्षित निकाल कर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जबकि सक्षम का रात को कुछ पता नहीं लग पाया। देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता युवक को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चला है। जल्द ही उसके मिलने की उम्मीद है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed