सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical College gets three senior resident doctors

Chamba News: मेडिकल कॉलेज को मिले तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
Medical College gets three senior resident doctors
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। ये डॉक्टर तीन साल तक मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे। इससे अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। सोमवार को उनकी तैनाती के आदेश सरकार ने जारी किए हैं। डॉक्टर चांदनी राठौर फार्माकोलॉजी (औषध विज्ञान), महिला रोग में डॉक्टर टेंजिन और डॉक्टरउर्जा बाली को अनोटमी विभाग में बतौर सीनियर रेजिडेंट तैनात किया गया है। चंबा के साथ-साथ सरकार ने प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरों की तैनाती की है।
Trending Videos


चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की 50 फीसदी कमी चल रही है। डॉक्टरों को ओपीडी, वार्ड और प्रशिक्षुओं की पढ़ाई भी करवानी पड़ रही है। तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर आने से ओपीडी से लेकर अन्य विभागों की सेवाओं में भी सुधार देखने को मिलेगा। कहने के लिए मेडिकल कॉलेज में 200 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं लेकिन, अभी तक यहां 50 फीसदी पद ही भरे गए हैं। इनमें क्लीनिक और नॉन क्लीनिक दोनों शामिल हैं। जिले की पौने छह लाख की आबादी स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना की ओपीडी 1000 रहती है। डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से मरीजों को इलाज करवाने में सुविधा होगी। ओपीडी में डाॅक्टरों की संख्या बढ़ेगी। मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सरकार ने तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जल्द ये डॉक्टर चंबा में ज्वाइन कर सकते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed