सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The union's strike continues for the eighth day.

Chamba News: यूनियन का धरना आठवें दिन भी जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
The union's strike continues for the eighth day.
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने में 150 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया और आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। धरने में सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर और जिला अध्यक्ष नरेंद्र मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है और इसे हर हाल में जीता जाएगा। यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि एनएचपीसी की मनमानी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब अन्य परियोजनाओं में भी आवाज बुलंद हो रही है। मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यूनियन की मांगों को नहीं माना गया तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा जो आगे चलकर चक्का जाम और हड़ताल का रूप ले सकता है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि दुनी चंद की नौकरी की बहाली उनकी प्राथमिक मांग है और जब तक बहाली नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed