{"_id":"6a7dfc2903751781bb09f037","slug":"notice-delivered-to-home-for-not-handing-over-garbage-to-the-sanitation-worker-chamba-news-c-88-1-cmb1002-193095-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सफाई कर्मचारी को कचरा नहीं देने पर घर पहुंचा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सफाई कर्मचारी को कचरा नहीं देने पर घर पहुंचा नोटिस
Thu, 13 Aug 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग न करने वाले 15 मकान मालिकों को थमाए नोटिस
नगर परिषद सख्त, कचरा न देने वालों को लगाया जाएगा अब जुर्माना, 500 रुपये से होगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए चलाई जा रही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग न करने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घर-घर कचरा लेने पहुंच रहे सफाई कर्मचारियों को कचरा देने से इन्कार करने और उन्हें दरवाजे से लौटाने वाले करीब 15 मकान मालिकों को नगर परिषद ने नोटिस जारी किए हैं। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि नोटिस के बाद भी यदि लोग कचरा देने में आनाकानी करते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माना किया जाएगा। जुर्माने की शुरुआत 500 रुपये से होगी।
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रोजाना शहर के 11 वार्डों में घर-घर पहुंचकर लोगों से गीला और सूखा कचरा लेते हैं। कुछ मकान मालिक सफाई कर्मियों को कचरा देने से मना कर रहे थे। कई बार कर्मचारी घर के दरवाजे तक पहुंचे लेकिन उन्हें कचरा दिए बिना ही लौटा दिया गया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के दौरान आ रहीं परेशानियों के बारे में सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के अधिकारियों को बताया। कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद ने ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जो नियमित रूप से कचरा देने में सहयोग नहीं कर रहे थे। करीब 15 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर व्यवस्था में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद ने साफ किया है कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को बाधित करने या जानबूझकर सफाई कर्मचारियों को कचरा न देने वालों के प्रति नरमी नहीं बरती जाएगी। नोटिस के बावजूद यदि संबंधित मकान मालिक कचरा देने से इन्कार करते हैं तो जुर्माना लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
नगर परिषद की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने शहरवासियों से अपील की है कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचने पर निर्धारित तरीके से उन्हें कचरा सौंपें। इससे कचरे के वैज्ञानिक एवं उचित निस्तारण में मदद मिलेगी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी। नियमों का पालन न करने पर और भी मकान मालिकों को नोटिस जा सकते हैं।
--