{"_id":"6a7dfa9805fac9756e022769","slug":"soldiers-practiced-for-the-parade-at-the-chaughan-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193141-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौगान में जवानों ने किया परेड का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौगान में जवानों ने किया परेड का अभ्यास
Thu, 13 Aug 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में 15 अगस्त की तैयारी के दौरान परेड का अभ्यास करते जवान।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर चंबा चौगान में परेड का अभ्यास किया गया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों ने इसमें भाग लिया।
परेड कमांडर के नेतृत्व में टुकड़ियों ने अनुशासन और तालमेल के साथ चौगान में कदमताल की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली परेड को लेकर जवानों और विद्यार्थियों ने कई बार मार्च पास्ट का अभ्यास किया। इस दौरान टुकड़ियों को निर्धारित स्थान पर पहुंचने, सलामी देने और मार्च पास्ट के दौरान तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड में शामिल टुकड़ियां मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देंगी। समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चौगान में मंच और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम भी जारी है। संवाद