{"_id":"6ae4d3e2ebaa2453de0e219b","slug":"reduction-in-prices-of-397-cancer-drugs-will-provide-relief-jai-singh-chamba-news-c-88-1-ssml1007-201509-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर की 397 दवाओं के दाम घटने से मिलेगी राहत : जय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर की 397 दवाओं के दाम घटने से मिलेगी राहत : जय सिंह
Fri, 30 Oct 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की है।
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण की ओर से 543 दवा ब्रांडों और पैक की समीक्षा के बाद 397 की कीमतें घटाई गई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे कैंसर मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।
जय सिंह ने कहा कि दीपावली के अवसर पर केंद्र सरकार ने मरीजों को बड़ी सौगात दी है। समीक्षा के बाद 217 दवाओं की कीमतें आधे से भी कम हो गई हैं। इसके अलावा 97 ब्रांड की दवाओं के दाम में 70 फीसदी से अधिक और 50 ब्रांड की दवाओं में 80 फीसदी से ज्यादा की कटौती की गई है। पांच दवाओं की कीमतें 90 फीसदी से अधिक घटी हैं।
उन्होंने बताया कि सैमटेपा इंजेक्शन की कीमत 80,071 रुपये से घटाकर 7,150 रुपये और पैलबोप्रो के 21 कैप्सूल वाले पैक की कीमत 40,421 रुपये से कम कर 2,720 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 137 एंटी कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन अधिकतम 30 फीसदी तय किया गया है। नई कीमतें नौ नवंबर से लागू होंगी। जय सिंह ने कहा कि इस फैसले से कैंसर का इलाज आम लोगों की पहुंच में लाने में मदद मिलेगी।