सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road closures stranded buses, halting operations on several routes

Chamba News: सड़कें बंद होने से फंसी बसें, कई रूटों पर थम गए पहिये

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Road closures stranded buses, halting operations on several routes
विज्ञापन
जिले में लगातार बारिश होने के कारण प्रभावित हो रहीं परिवहन सेवाएं
Trending Videos

बसें न चलने से यात्री परेशान, पैदल तय करना पड़ रहा मीलों का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में लगातार हो रही बारिश से परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एचआरटीसी की कई बसें सड़कों पर फंसी हैं। कई रूटों पर सेवाएं ठप हो गई हैं। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश के कारण सडछ़के बंद होने से सलूणी, भरमौर और चुराह सहित कई क्षेत्र कट गए हैं। बारिश और धंसते मार्गों के कारण परिवहन सेवाओं में भारी बाधा आई है। इससे परिवहन निगम को आर्थिक घाटा उठाना पड़ रहा है। सड़कों पर फंसी बसें और रोकी गई सेवाओं के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में पायल कुमारी, मीना कुमारी, मनु, विशाल कुमार, करन कुमार और योगेश कुमार ने कहा कि बारिश के कारण बसें फंसी हैं, और कई रूटों पर बसें नहीं चल रही। अपने गंतव्य तक पहुंचने में बहुत परेशानी हो रही है। कई जगहों में तो पैदल ही सफर करना पड़ रहा है।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि धंसती सड़कें और भूस्खलन के खतरे के कारण कई रूटों पर बसें नहीं भेजी जा रही हैं। कई बसें आधे रास्ते फंसी हैं। मौसम अनुकूल और मार्ग बहाल होने पर ही निर्धारित रूटों पर बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed