फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rules for filing returns explained to traders

Chamba News: व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने के बताए नियम

Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rules for filing returns explained to traders
चंबा में आयकर को लेकर जागरूकता ​शिविर के दौरान मौजूद व्यापारी।संवाद
चंबा। आयकर कार्यालय डलहौजी ने व्यापार मंडल के सहयोग से शहर में आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें व्यापारियों और करदाताओं को समय पर एवं सही आयकर रिटर्न दाखिल करने के साथ आयकर अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान आयकर आयुक्त शालिनी भार्गव कौशल के दिशा-निर्देश और संयुक्त आयकर आयुक्त शिमला रेंज केशव कुमार आनंद के मार्गदर्शन में आयकर अधिकारी डलहौजी विनीत कुमार ने किया। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट जगदीश ग्रोवर तथा अन्य करदाता शामिल हुए। आयकर अधिकारियों ने प्रतिभागियों को सही आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म के चयन, निर्धारित समय सीमा के भीतर रिटर्न दाखिल करने, अग्रिम कर के भुगतान, टीडीएस, डिजिटल भुगतान, आयकर रिटर्न में गलत कटौती या छूट का दावा करने से बचने, शिकायत निवारण व्यवस्था और करदाताओं के अधिकारों एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयकर अधिकारी विनीत कुमार, कर सहायक राजेश कुमार, शोभित चावला, राजीव कुमार सहित व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारी, व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed