फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pulse prices rise during the festive season, including pigeon pea and chickpea prices; get an update on su

यूपी: त्योहारी सीजन में बढ़े दालों के दाम, अरहर के साथ चने के दामों में आई तेजी; जानिए चीनी को लेकर अपेडट

Thu, 03 Sep 2026 10:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 03 Sep 2026 10:56 AM IST
सार

Inflation in UP: सरकार की सख्ती से त्योहारी सीजन में चीनी के दाम तो कम हुए हैं लेकिन अरहर दाल और चना के दाम बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
UP: Pulse prices rise during the festive season, including pigeon pea and chickpea prices; get an update on su
दाल की कीमतें बढ़ रही हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरकार की सख्ती से त्योहारी सीजन में चीनी के दाम तो कम हुए हैं लेकिन अरहर दाल और चना के दाम बढ़ गए हैं। दो-तीन दिन में ही अच्छी गुणवत्ता की अरहर दाल के दाम 5 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं जबकि चने के दाम हफ्ता भर पहले से ही बढ़े हुए हैं। फुटकर बाजार में चीनी चार रुपये तो थोक में आठ रुपये किलो तक सस्ती हुई है।

विज्ञापन


पांडेयगंज गल्ला मंडी के कारोबारी व व्यापारी नेता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि दो से तीन दिन में अरहर की दाल में तेजी आई है। बताया कि मंडी में अच्छी गुणवत्ता की पुखराज अरहर दाल में तीन रुपये तक की तेजी आई है। अरहर दाल का थोक रेट जो पहले 116 रुपये किलो था वह अब 118.50 रुपये किलो हो गया है। महंगाई की वजह बताते हुए कहा कि धीरे धीरे फसलों का उत्पादन कम होता जा रहा है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से दाल आती है। जब बिक्री अच्छी होती है और माल की शॉर्टेज होती है, तो रेट बढ़ जाते हैं। इससे पहले हफ्ता भर पहले चने के भी दाम बढ़े थे। 
विज्ञापन


मंडी में 66 रुपये किलो वाला चना 70 रुपये तो 69 रुपये किलो वाला चना 7400 रुपये में पहुंच गया है। वहीं किराना कारोबारी संतोष गुप्ता ने बताया कि फुटकर में जो अरहर दाल दाल 120 रुपये प्रति किलो थी वह 125 रुपये किलो तक हो गई है। वहीं, चना भी 80-85 रुपये किलो हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर में चार तो थोक बाजार में 8 रुपये किलो सस्ती हुई चीनी

UP: Pulse prices rise during the festive season, including pigeon pea and chickpea prices; get an update on su
चीनी की स्टॉक लिमिट आधी की गई। - फोटो : amarujala.com

राजधानी के फुटकर बाजार में चीनी का रेट 64 रुपये से गिरकर 60 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, थोक बाजार में यह कीमत 62 रुपये से घटकर 54 से 56 रुपये किलो तक पहुंच गई है। एक हफ्ते के अंदर ही चीनी के दामों में यह गिरावट आई है। कारोबारी इसके पीछे स्टॉक लिमिट के पीछे सरकार की सख्ती बताते हैं। सूत्र बताते हैं कि सरकार ने 15 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक बड़े कारोबारियों के लिए स्टॉक लिमिट 4000 क्विंटल से 2000 क्विंटल कर दी है, जिससे बड़े कारोबारी घबराए हुए हैं। इसी वजह से बाजार में सस्ती दर पर चीनी निकाल रहे हैं। यही वजह है कि थोक मे तो तेजी से दाम गिर रहे हैं, लेकिन फुटकर में अभी बहुत दाम नहीं गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed