सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saaho's Anju weaves her dreams with hard work

Chamba News: साहो की अंजू ने मेहनत से बुने सपने

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Saaho's Anju weaves her dreams with hard work
विज्ञापन
स्वेटर-टोपी बनाकर कमा रहीं आजीविका, 30 महिलाओं को भी दिया रोजगार
Trending Videos

स्थानीय मेलों में स्टॉल लगाकर बेच रही हैं अपने तैयार किए उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत साहो की अंजू ने न केवल अपनी मेहनत से खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि सैकड़ों महिलाओं के लिए स्वरोजगार का रास्ता भी खोला।
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्होंने गांव-गांव जाकर महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का बीड़ा उठाया। छोटे प्रयास से बड़ा बदलाव लाने वाली अंजू ने स्वेटर और टोपी बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे यह प्रयास इतना सफल हुआ कि आज अंजू केवल अपनी आजीविका नहीं चला रही हैं, बल्कि करीब 30 अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। उनका मॉडल साबित करता है कि मेहनत, लगन और सामूहिक सहयोग से कोई भी महिला न केवल आत्मनिर्भर बन सकती है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए अवसर भी पैदा कर सकती है। अंजू अपनी दुकान चला रही हैं और हाथों से बुनाई की पूरी सफाई करती हैं। वह स्थानीय मेलों और स्टॉल पर अपने बनाए स्वेटर और टोपी बेचती हैं जिससे उत्पादों की मांग और पहचान दोनों बढ़ी। सर्दियों में उनके उत्पादों की खास मांग रहती है जिससे उन्हें और उनके साथ काम करने वाली महिलाओं को लगातार रोजगार मिलता है।
उन्होंने केवल अपनी मेहनत से सफलता हासिल की, बल्कि महिलाओं को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। गांव-गांव जाकर उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा और उनके लिए प्रशिक्षण और संसाधनों का इंतजाम किया। इससे सैकड़ों महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकीं और अब वे अपनी खुद की आजीविका चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed