सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The first phase of the examination will be held on April 5, collect the material from the blocks.

Chamba News: पांच अप्रैल को होगी पहले चरण की परीक्षा, ब्लॉकों से लें सामग्री

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The first phase of the examination will be held on April 5, collect the material from the blocks.
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से समस्त शिक्षा खंडों को दिए निर्देश
Trending Videos

मिडल मेरिट स्वर्ण जयंती योजना के तहत होगी परीक्षा, 1600 विद्यार्थी लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में करीब 1800 विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप योजना की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वर्ण जयंती मिडल स्कॉलरशिप परीक्षा परीक्षा पांच अप्रैल को होगी।
विभाग ने सभी खंडों को निर्देश दिए हैं कि वे समस्त परीक्षा केंद्रों को समय रहते परीक्षा सामग्री भेज दें। स्कूलों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत दो चरणों में परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा का आयोजन पांच अप्रैल को किया जाएगा। इसका परिणाम आने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा के मैटीरियल को लेकर दिशा-निर्देश समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियाें को जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार योजना के तहत दो चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाता है। दो चरणों में प्रदेश के टॉप 100 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाती। इसमें जिला चंबा के 12 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों को छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा में प्रतिमाह क्रमश: चार, पांच और छह हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है। सरकार की ओर से इस योजना को कार्यान्वित करने का मकसद विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता देना है।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि योजना के 1800 विद्यार्थी स्वर्ण जयंती मिडल स्कॉलरशिप परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए खंडों को परीक्षा सामग्री भेज दी है। साथ ही स्कूलों को भी निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा सामग्री कलेक्ट कर लें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed