फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The upper floor of a slate-roofed house in Bahoi village has been reduced to ashes.

Chamba News: बहोई गांव में स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल राख

Wed, 08 Jul 2026 05:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
The upper floor of a slate-roofed house in Bahoi village has been reduced to ashes.
बहोई गांव में स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल राख
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अग्निकांड में तीन लाख के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत जांघी के वार्ड नंबर तीन स्थित चमेरा क्षेत्र के बहोई गांव में सोमवार मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड में दो मंजिला स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल आग की भेंट चढ़ गई। गनीमत यह रही कि मकान में मौजूद बच्चे निचली मंजिल में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अग्निकांड में ऊपरी मंजिल में रखा सामान, कपड़े, अलमारी, संदूक, बेड बॉक्स जलकर राख हो गए। आग से प्रभावित परिवार को करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पंचायत प्रधान रंजीता देवी ने बताया कि बहोई निवासी लालदीन और रोशन पुत्र यूसुफ अपने मवेशियों के साथ धार पर गए हुए थे। घर पर उनके बच्चे अन्य भाई गुलाम नवी के साथ मौजूद थे। देर रात पड़ोसियों को मकान से धुआं उठता दिखाई दिया और जलने की गंध आने पर वे बाहर निकले। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। पड़ोसियों ने शोर मचाकर घर में मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे निचली मंजिल और आसपास के मकानों को जलने से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान रंजीता देवी, उपप्रधान संजय कुमार, वार्ड सदस्य फेते पत्नी हमीद और पटवारी मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर दी है। पंचायत प्रधान ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा और हरसंभव राहत उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed