सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no fire station in the Holi area.

Chamba News: होली क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
There is no fire station in the Holi area.
विज्ञापन
25 किमी दूर खड़ामुख से आती है गाड़ी
Trending Videos

सरकार पर मांग की अनदेखी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली की करीब 14 पंचायतें अग्निकांड से महफूज नहीं हैं। यहां अगर कोई अग्निकांड होता है तो घंटों गाड़ी पहुंचने में ही लग जाते हैं।
ग्रामीण कई बार सरकार और प्रशासन से होली में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग तो कर चुके हैं लेकिन अभी तक धरातल पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इस गंभीर मसले पर सरकार का अनभिज्ञ रवैया बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों विजय कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार आदि का कहना है कि होली क्षेत्र के तहत गरोला, सांह, होली, न्याग्रां, बजोल, दयोल कुठेड़, क्वारंसी, सियुंर, न्याग्रां, कुलेठ आदि पंचायतें आती हैं। यहां की आबादी बीस हजार से अधिक है लेकिन यहां के ग्रामीण अग्निकांड से महफूज नहीं हैं। ग्रामीणों ने भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज से मांग की है कि इस मामले को सरकार के समक्ष उठाया जाए। कहा कि क्षेत्र में जब भी यहां कोई अग्निकांड होता है तो खड़ामुख स्थित केंद्र से गाड़ी आती है। होली मुख्यालय से खड़ामुख की दूरी 25 किलोमीटर है जबकि, रास्ता भी खस्ताहाल है। ऐसे में इस गाड़ी को पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। इससे अग्निकांड के कारण संपत्ति को ज्यादा नुकसान हो जाता है। कहा कि जनजातीय क्षेत्र होली में अग्निशमन केंद्र का अभाव है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में सरकार को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ऐसे में यहां पर अग्निकांड के दौरान होने वाले नुकसान से बचा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed