{"_id":"69c80b364c39a9e729012094","slug":"training-given-to-anganwadi-workers-and-asha-workers-chamba-news-c-88-1-ssml1004-178690-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष ग्राम कार्यक्रम के तहत हुआ प्रशिक्षण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। आयुष ग्राम कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरडी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों के लिए कार्यशाला हुई।
इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यशाला में उपमंडल आयुष अधिकारी भरमौर डॉ. राकेश कुमार चौधरी और प्रभारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरडी डॉ करण कटोच ने प्रशिक्षण दिया।
प्रतिभागियों को ऋतुचर्या एवं दिनचर्या के महत्व के बारे में बताया। वात, पित्त और कफ के अनुसार आहार एवं जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी। औषधि युक्त जल चिकित्सा, विभिन्न रोगों में उपयोगी आयुर्वेदिक कल्प, योग और प्राकृतिक उपायों के बारे में भी जानकारी साझा की गई। गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भिणी मासिक परिचर्या, गर्भ संस्कार, सुरक्षित मातृत्व और स्तनपान के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सामान्य रोगों में औषधियों से घरेलू उपचार के सरल एवं प्रभावी उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। डॉ. राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि आयुष ग्राम कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. करण कटोच ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उन्हें आयुष पद्धति की जानकारी देना आवश्यक है।
--
Trending Videos