सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Work has begun to reinstall the pole that fell two months ago.

Chamba News: दो महीने पहले गिरे डंगे को लगाने का काम शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Work has begun to reinstall the pole that fell two months ago.
मंगला में डंगे का निर्माण कार्य शुरू:
विज्ञापन
मंगला पंचायत के ग्रामीणों और चालकों ने ली राहत की सांस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। दो माह पहले गिरा डंगा लोक निर्माण विभाग ने दोबारा लगाना शुरू कर दिया है। इससे लोगों और राहगीरों सहित चालकों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि मंगला पंचायत के गांवों डोली, डडियारा, उखड़ मोहल्ला, भरोड़ी, देहरा मोहल्ला, हथेड़ी तक पहुंचना स्थानीय ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ था। भरोड़ी में दो माह से सड़क का डंगा गिरा है। इसकी वजह से यह समस्या पैदा हुई है। कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया है।
लोगों में हितेश कुमार, रविंद्र कुमार, दीपक कुमार, राज कुमार, पंकज कुमार और दलीप कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने डंगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। वरना वहां हर दिन हादसे का ही डर रहता है। उन्होंने विभाग का भी आभार जताया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि जल्द ही डंगे का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed